TITHI


Thursday, July 6, 2017

देशभक्ति

लगता है भारत  में देशभक्ति सो गयी है और अब कभी कभार ही जागती है चीन की धमकियों के बावजूद भारत में  चायनीस  फ़ोन की धड़ाधड़ बिक्री हो रही है.
हमें देशभक्ति के लिए जापान और इजराइल से सबक लेना  चाहिए ये दोनों देश किसी और देश की मदद के बिना  लगभग हर चीज़ पे आत्मनिर्भर हैं. दोनों ही देश  भारत के  कुछ  राज्यों से छोटे  हैं परन्तु  इनकी देशभक्ति की मिसालें  दी जाती हैं  क्योंकि  यहाँ  के लोग  अपने शत्रुओं  को कभी माफ नहीं करते।  और एक हम हैं की  सस्ते   चक्कर  में  देश को ही दावं पे लगा रहे हैं.

मेरा सभी देश भक्त भाईओं से आव्हान  है की स्वदेशी सामान खरीदें  और सभी उद्योगपतियों से भी निवेदन है की  भारत में ही सस्ती और अच्छे उत्पाद बनायें।
अगर हमे  चायनीस  सामान का बहिस्ज्कार कर दिया तो चीन की कमर टूट जाएगी 

चीन की धमकी

साथियों आखिरकार  वही हुआ जिसका  डर  था  चीन ने  हमें अपनी औकात दिखा ही दी  और  इसके जिम्मेदार भी हम ही हैं  क्योंकि  हमारे  ही द्वारा 
ख़रीदे  गए  चीनी सामान से कमाकर  चाइना हमें आँखें  दिखा रहा है. चीन को पता है की इसके बावजूद  मुर्ख  भारतीय लोग  सस्ता  चीनी सामान खरीदते 
रहेंगे और हम उन्हें धमकाते  रहेंगे।

एक  जमाना  था जब गांधीजी  के आव्हान पर  लोगों ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई थी पर अब तो  साक्षात्  भगवान भी  आकर  कहदें  तो भी शायद  लालची  और देशद्रोही   भारतीय  लोग  चीनी सामान का बहिष्कार नहीं करेंगे

अब वक़्त आ गया है की हम चाइना को उसकी औकात दिखा दें , छोटी छोटी  बातों पे भारत बंद करने की  बजाय चीन के खिलाफ  सड़कों पे उतरने का वक़्त 
आ गया है।  आरक्षण  GST  का विरोध  करने  बजाय देशभक्ति  यही एक  मौका है.\

मेरा भारतीय उद्योगपतियों से भी आव्हान है की देश में ही सस्ते और अच्छे  उत्पाद  बनायें  और चीन पर निर्भरता  बंद करें