TITHI


Tuesday, February 2, 2016

पश्चिमी संस्कृति का अंधानुकरण

प्रायः यह देखा जा रहा है कि हमलोग  पाश्चात्य पहनावा पहनने को अपनी शान समझते हैं लेकिन हमें  ये भी नहीं पता की हम टाई  क्यूँ पहनते  हैं।
यदि आप को ज्ञात हो तो , पश्चिमी देशो में सर्दी अधिक होने के कारण वहां टाई पहनने का प्रचलन है | यदि टाई गले तक सटाकर बंद की हो, तो ठंडी हवा गले तक नहीं पहुँच पाती| संक्षेप में, टाई पहनने का उदेश्य ठण्ड से बचाव है | परन्तु भारत में ये टाई आजकल “status symbol ” बन गयी है | उस वेशभूषा का क्या लाभ , जिसमे आप स्वयं को सहज ही महसूस ना कर रहे हो |

स्कूलों  में  बिना सोचे  समझे कोट  और टाई  पहनाई जाती है  और शायद ही किसी को पता हो की टाई क्यों पहनी जा रही है।
विदेशी लोग तो भारत आकर भारतीय   कर  कर खुश होते हैं  और हम  विदेशी  वस्त्र  पहनकर .  आवयश्कता है की हम स्वामी विवेकानंद ,दयानंद सरस्वती  और महात्मा गांधी  की तरह भारतीय  होने का गर्व महसूस करें 

Monday, February 1, 2016

स्वदेशी बनाम चीनी



आजकल  प्रायः  देखा जा रहा है की  चीनी  सामान बहुत  धड़ल्ले  से ख़रीदा  जा रहा विशेषतः  इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जैसे की  मोबाइल , पॉवरबैंक ,LED लाइट्स ,खिलोने  इत्यादि  प्रायः  सभी  उत्पाद बहुत सस्ते  हैं  परन्तु ये भारत  की  अर्थव्यस्था  को तबाह कर रहे हैं  चीन  इन्हीं की वजह से अरबों खरबों  की मुद्रा  कमा  रहा है  और उसी धन से अपनी सेना को मजबूत कर है और भारत के खिलाफ साजिश कर रहा है।  अक्साई चिन में चीन पहले से ही भारत की 38 हज़ार वर्ग कि.मी. भूमि पर कब्जा किये हुए है और पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से हड़पे गए कश्मीर से भी 5180 वर्ग कि.मी. भूमि वह 'उपहार में' ले चुका है।

इसलिए हमें चाहिए  की हम  चीनी उत्पादों का बहिष्कार  करें  विशेषकर  मोबाइल  के  बाजार में चीनी  उत्पाद  छाए  हुए हैं  परन्तु  अधिकतर लोगों  को  ये  नहीं  पता  की  कौनसे ब्रांड चीनी  हैं  और  कौन से भारतीय, आवयश्कता है की  हम भारतीय या  भारत के  उत्पाद खरीदें   में उन  ब्रांड  की  लिस्ट  दे  रहा  हूँ जो की चीनी   हैं। 

हुवेई

जिओनी

वन  प्लस

शिओमी

लेनोवो

कूलपेड

मोटोरोला

फिकोम

प्रायः  इन सभी ब्रांड में  कम  दाम  में अच्छे फीचर  मिलते हैं  इसलिए लोग इनसे आकर्षित  होते हैं  परन्तु  देश हित   हमें  भारतीय ब्रांड खरीदने  चाहियें की

माइक्रो मेक्स

लावा

कार्बोन

स्पाइस

जोलो  या   सैमसंग

मेरी भारतीय   कम्पनियों  से आग्रह   वो भी  कम  दाम  में अच्छे  बनायें  और भारत की  अर्थव्यस्था   मजबूत  करें।